पेसर्स का होगा आतंक या बल्लेबाज दिखाएंगे दम, भारत और पाकिस्तान के मैच में कैसी होगी पिच
Updated on
06-06-2024 01:00 PM
न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को भिड़ंत होनी है। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान एक ही बार भारत को हरा पाया है। टीम इंडिया को वो हार टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली थी। अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिड़ने के लिए तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पिच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। भारत और आयरलैंड का मुकाबला यहीं हुआ था। उससे पहले श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम यहीं खेली थी। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है। बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। तेज गेंदबाज का बोलबाला देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही रह सकता है।
पिच को देखकर फैंस में है निराशा
टी20 वर्ल्ड कप की पिच से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ही बनाया गया है। यहां ऑस्ट्रेलिया से पिच लाकर लगाया गया है। पिच असमान उछाल देखने को मिल रही है। कोई गेंद काफी ज्यादा उठती है तो कई नीचे रह रही है। टी20 फॉर्मेट में टेस्ट वाली फीलिंग आ रही है और इसी वजह से फैंस में भी काफी निराशा है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…