एफआईआई की तगड़ी बिकवाली
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सोमवार को 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग टूटकर बंद हुए थे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी कमजोर रुख था। सेंसेक्स सोमवार को 39.78 अंक चढ़ा था। निफ्टी में 41.25 अंक की तेजी थी।


