Select Date:

पैसा दोगुना और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार

Updated on 07-04-2026 11:58 AM

दुर्ग । पैसा दोगुना करने और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाली आरोपी महिला को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर निवासी सारपल्ली भास्कर (36 वर्ष), जो कि कैफे संचालक हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में उनकी मुलाकात रायपुर नाका निवासी लक्ष्मी तांण्डी से हुई थी।

6 महीने में पैसा दुगना करने का दिया था लालच
आरोपी महिला ने उन्हें 6 महीने में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। झांसे में आकर प्रार्थी ने 3 लाख रुपये नकद तथा अलग-अलग खातों में ऑनलाइन और नगद मिलाकर करीब 10 लाख रुपये दे दिए। बाद में पैसा मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगी और धमकी देने लगी।

लोन दिलाने के नाम पर की ठगी
वहीं दूसरी ओर वैशाली नगर निवासी कविता श्रीवास्तव (28 वर्ष) ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी लक्ष्मी तांण्डी ने लोन दिलाने के नाम पर उनसे करीब 60 हजार रुपये की ठगी की। आरोपी ने पहले सदस्यता शुल्क और बाद में लोन प्रोसेसिंग के नाम पर रकम वसूल ली, लेकिन न तो लोन दिलाया और न ही पैसा वापस किया।

आरोपिया गिरफ्तार
दोनों मामलों की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा सुनियोजित तरीके से कई लोगों को झांसा देकर रकम वसूली जा रही थी। प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी तांण्डी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और ठगी की कुल राशि के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पैसा दोगुना करने या आसान लोन दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.