'जनानी दिन में चूल्हे पे', क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता पर FIR, औरतों के खिलाफ शर्मनाक बात कहने का आरोप
Updated on
15-05-2026 01:45 PM
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं एक्टर योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की वजह से दर्ज हुआ है। खबर है कि चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दी थी। उनपर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है।
दरअसल सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो क्लिप में योगराज सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'जनानी दिन में चूल्हे पे, रात को @#$% पे।' इसी आपत्तिजनक बयान पर शिकायतकर्ताओं ने एसससपी से मांग की थी कि योगराज सिंह और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वेब सीरीज 'लुक्खे' के एक एपिसोड से हटा दिया गया
अपने आरोप में उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का हनन बताया है। योगराज सिंह के खिलाफ ये केस गुरुवार को सेक्टर 36 के पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। गुरुवार को इस मामले में अब पंजाब महिला आयोग ने पंजाब पुलिस को लेटर लिखकर सीनियर अधिकारी से जांच करवाने के लिए कहा। बता दें कि यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई वेब सीरीज 'लुक्खे' के एक एपिसोड से हटा दिया गया है।
17 सेकेंड के वीडियो में महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक
अब इसी वेब सीरीज में बोले गए डायलॉग को आधार बनाकर दोनों एडवोकेट ने योगराज सिंह और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। क्रिकेटर के पिता के खिलाफ ये शिकायत जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा की तरफ से दर्ज की गई है। बताया गया है कि उनके खिलाफ ये शिकायत 12 मई को एसएसपी को भेजी गई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर 17 सेकेंड के वीडियो में महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक, अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस सीन में जो बातें बोली जा रही है वह बकायदा स्क्रीन में लिखा नजर आ रहा है।
इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति नफरत को बढ़ावा
इस शिकायत में उन्होंने दलील दी है कि एक जानी-मानी हस्ती होने के नाते उनके इस तरह के बयान समाज में महिलाओं के प्रति नफरत की विचारधारा को सामान्य बनाने और सार्वजनिक भावनाओं को आहत करने का काम करते हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…