Select Date:

'बॉर्डर 3' पर काम शुरू, सनी देओल की इमेज को लेकर बड़ी प्लानिंग, इस बार वीर वायुसेना पर बनेगी फिल्म

Updated on 14-04-2026 02:06 PM
सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 450 करोड़ वर्ल्डवाइड की सफल कमाई की और इसी के साथ जेपी फिल्म्स ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 329 करोड़ रुपये पार कमाई करने वाली इस फिल्म को लेकर 1997 में रिलीज पहली 'बॉर्डर' वाला क्रेज दिखा। 'बॉर्डर 3' तक लोगों में रियल-लाइफ हीरोइज्म वाले क्रेज़ को बरकरार देख प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फिल्म की कहानी में लीड रोल में सनी देओल ही रहेंगे, जिसपर काम शुरू होने की चर्चा है।

पिछली फिल्मों 'बॉर्डर' और 'बॉर्डर 2' की तरह अब 'बॉर्डर 3' में भी सनी देओल अपनी पुरानी छवि को आगे बढ़ाते दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म को साल 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है जिसमें एक बार फिर से सनी देओल देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखने वाले हैं।

'बॉर्डर 3' में सनी देओल को लेकर बड़ी प्लानिंग

कहा जा रहा है कि ये फिल्म बड़े स्तर की होगी। जहां एक तरफ 'बॉर्डर 3' में सनी देओल को लेकर बड़ी प्लानिंग कर ली गई है, वहीं जल्द ही वो नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' में अपने ‘हनुमान’ वाले किरदार से अपनी बिल्कुल अलग छवि बनाने की तैयारी में भी जुटे हैं। यकीनन ये फिल्म उनके करियर का एक नया और दिलचस्प अध्याय होगा। भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल फिल्म के दोनों पार्ट्स में नजर आएंगे।

भारतीय वायुसेना पर भी एक नई फिल्म

'भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, सनी देओल की 'बॉर्डर 3' साल 2027 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक साबित होगी। 'गदर' और 'बॉर्डर' फ्रेंचाइजी फिल्मों की तुलना में इस फिल्म में सनी की देशभक्ति वाली इमेज को और बड़ा करने की प्लानिंग की जा रही है। वहीं जेपी फिल्म्स अब भारतीय वायुसेना पर भी एक नई फिल्म भी शुरू करने जा रहा है। खबर है कि जेपी फिल्म्स अब अपने पारंपरिक वॉर जोन से बाहर निकल कर एक बड़े बजट की फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी पर भी काम कर रहा है।

फिल्म की कहानी और राइटिंग में निधि शामिल

यह प्रोजेक्ट इस स्टूडियो के लिए एक बड़ा बदलाव के तौर पर आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी और राइटिंग के काम में निधि खुद शामिल हैं, जिसकी शूटिंग देश की अलग-अलग हिस्सों में होनी है। इसी के साथ खबर है कि इस प्रोजेक्ट में भी सनी एक खास कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

सनी देओल के करियर ने भरी जबरदस्त उड़ान

देखा जाए तो 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद से सनी देओल के करियर ने जबरदस्त उड़ान भरी है। उन्होंने बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ रखी। साल 2027 तक सनी के पास कई फिल्में हैं जिसे लेकर अभी से माना जा रहा है कि उनमें 1000 करोड़ क्लब तक पहुंचने की क्षमता है। सनी देओल ने 'गबरू' और 'लाहौर-1947' के बाद नई फिल्म की अनाउंस कर दी है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'जाट' के एक साल पूरा होने की खुशी में 'जाट' का दूसरा पार्ट बनाने का एलान कर दिया है।

फिल्म 'जाट' की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'जाट' की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करते दिख रहे हैं। वीडियो में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखने को मिल रही है। उन्होंने फिल्म जाट की शूटिंग के वक्त दिल खोलकर मस्ती की थी और वे दोबारा उस मस्ती को 'जाट-2' के जरिए जीना चाहते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा! फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और मस्ती की, वो आज भी याद आती है। सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था। वाकई सबसे सुखद अनुभवों में से एक।'

'बॉर्डर 3' की आधिकारिक कास्टिंग अनाउंस होगी

वहीं निधि दत्ता की बात करें तो उन्होंने 'पलटन' और 'घुड़चढ़ी' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। अब उनके कंधों पर ‘बॉर्डर' जैसी विरासत को आगे ले जाने का मौका है। कहा जा रहा है कि जेपी फिल्म्स की ओर से 'बॉर्डर 3' की आधिकारिक कास्टिंग अनाउंस अगले कुछ महीनों में होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.