Select Date:

विंबलडन से बाहर हुए वर्ल्ड नंबर एक यानिक सिनर, अल्कारेज ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Updated on 10-07-2024 01:53 PM
लंदन: शीर्ष वरीय यानिक सिनर को दानिल मेदवेदेव ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए सिनर को 6-7, 6-4, 7-6, 2-6, 6-3 से हराया। सिनर के इस मुकाबले के दौरान अपने ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा और वह तीसरे सेट में कोर्ट से चले गए थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि सिनर को क्या हुआ था। लॉकर रूम में जाने से पहले उनकी हृदय गति की जांच भी की गई। इटली का यह 22 वर्षीय खिलाड़ी लगभग 10 मिनट बाद वापस लौटा और फिर से खेलना शुरू किया।

अल्कारेज भी सेमीफाइनल में पहुंचे

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज भी सेमीफाइनल भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेरिका के टॉमी पॉल के खिलाफ जीत हासिल की। पहला सेट हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन अल्कारेज ने पॉल को 5-7, 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। अब सेमीफाइनल मुकाबला उनका मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा।

वेकिच पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

वहीं क्रोएशिया की 28 वर्षीय खिलाड़ी डोना वेकिच ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में तीन सेट तक चले मुकाबले में लुलु सन को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वेकिच ने न्यूजीलैंड की क्वालीफायर सन को 5-7, 6-4, 6-1 से हराया। वह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 43वीं बार भाग ले रही है लेकिन इससे पहले कभी अंतिम चार में नहीं पहुंची थी।

वेकिच विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली क्रोएशिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 1999 में मिरजाना लुसिक ऑल इंग्लैंड क्लब में अंतिम चार में पहुंची थी। सन ओपन युग में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की पहली खिलाड़ी बनी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.