Select Date:

यश की 'टॉक्सिक' पांचवें दिन भारत में 200 करोड़ पार, इमरान की 'आवारापन 2' ने निकाल दी हेकड़ी

Updated on 31-08-2026 01:35 PM
यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 101 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सभी का ध्यान खींच लिया था। इतनी बड़ी ओपनिंग के बाद माना जा रहा था कि फिल्म आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली और अब पांचवें दिन भी यह सिलसिला जारी है। वहीं इमरान हाशमी की 17 दिन पहले रिलीज हुई 'आवारापन 2' अब तक भी ठीक-ठाक कमा रही है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की ओपनिंग ने ट्रेड को काफी उम्मीदें दी थीं, क्योंकि पहले दिन ही इसने 101 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। यह आंकड़ा 'धुरंधर: द रिवेंज' की ओपनिंग से भी ज्यादा था। हालांकि, इसके बाद फिल्म अपनी शुरुआती रफ्तार को बरकरार नहीं रख पाई।

'टॉक्सिक' की पांचवें दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को 'टॉक्सिक' ने भारत में करीब ₹23.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर ₹214.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई करीब ₹255.95 Cr करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 25.3 प्रतिशत रही। इस दिन 'टॉक्सिक' को देशभर में 16,241 शोज मिले। बताते चलें कि फिल्म भले ही 200 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन इसकी रोजाना कमाई में लगातार गिरावट चिंता की वजह बनी हुई है।

हिंदी वर्जन ने किया सबसे ज्यादा कारोबार

भाषा के आधार पर देखें तो फिल्म को सबसे ज्यादा शोज हिंदी में मिले। हिंदी वर्जन के कुल 11,734 शोज हुए और इससे रविवार को करीब ₹14.50Cr करोड़ रुपये की कमाई हुई। हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 24 प्रतिशत रही।

कन्नड़ वर्जन में कितनी कमाई

वहीं इस फिल्म के कन्नड़ वर्जन को 1,297 शोज मिले। इस वर्जन ने रविवार को करीब 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पांचवें दिन फिल्म की कमाई में हिंदी के बाद कन्नड़ वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा।

तमिल वर्जन में कितनी कमाई

तमिल वर्जन की बात करें तो फिल्म को 1,416 शोज मिले और इससे करीब 60 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, तेलुगु में 1,541 शोज के साथ फिल्म ने लगभग ₹1.40Cr का कारोबार किया।

पहले दिन के बाद लगातार गिरा कलेक्शन

यश स्टारर'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले दिन यानी बुधवार को 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था। लेकिन अगले ही दिन फिल्म की कमाई में करीब 62.8 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आ गई। गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद शुक्रवार को भी कमाई नीचे गई और फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को कलेक्शन और कम होकर 25.15 करोड़ रुपये रह गया। रविवार को भी वीकेंड का फायदा फिल्म को उस तरह नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी और इस फिल्म ने करीब ₹23.00 करोड़ रुपये कमाए। 'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड ₹285.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

'KGF 2' से काफी पीछे है 'टॉक्सिक'

यश की पिछली बड़ी हिट 'KGF चैप्टर 2' से तुलना करें तो 'टॉक्सिक' अभी काफी पीछे नजर आ रही है। 'KGF चैप्टर 2' ने रिलीज के पहले पांच दिनों में भारत में 430.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, 'टॉक्सिक' पांच दिनों में इसका आधा भी नहीं कमा पाई है। हालांकि, 'टॉक्सिक' ने इस दौरान विजय की 'Jana Nayagan', जिसने 198.22 करोड़ रुपये कमाए थे, को पछाड़ दिया है।

'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश लीड रोल में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं बता दें कि फिल्म का बजट 500 से 1000 करोड़ रुपये के बीच है, ऐसे में अभी फिल्म नुकसान में नजर आ रही है।

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की बम्पर कमाई

वहीं यश की ये फिल्म हालिया रिलीज इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से काफी आगे निकल गई है। 'आवारापन 2' ने 17वें दिन 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसे रविवार को केवल 1,152 शोज़ मिले। इस फिल्म ने देश भर में अब तक ₹148.10 Cr का नेट कलेक्शन किया है और ₹176.45 Cr का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹209.50 Cr की ग्रॉस कमाई की है। इमरान की ये फिल्म बम्पर हिट बताई जा रही है क्योंकि इसका बजट महज 25-45 करोड़ रुपये के आसपास है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.