Select Date:

यूनुस बोले- वूल्मर की मौत पर पुलिस इन्वेस्टीगेशन टॉर्चर जैसा

Updated on 23-07-2024 05:34 PM

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने पूर्व कोच बॉब वूल्मर की 2007 में हुई मौत को लेकर बयान दिया हैं। उनका कहना हैं कि 2007 वनडे वर्ल्ड कप में कोच की मौत के पाकिस्तान के खिलाड़ियों से तीन दिन तक पूछताछ की गई थी। हमें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

17 मार्च 2007 को वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। इसके अगले ही दिन यानी 18 मार्च को पाकिस्तान के तात्कालीन हेड कोच बॉब वूल्मर को जमैका के होटल के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया था। बाद में ये खबर सामने आई कि हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। वर्ल्ड कप के बीच में बॉब वूल्मर के निधन से पूरे क्रिकेट जगत स्तब्ध था।

दूसरे आइलैंड पर भेज दिए गए खिलाड़ी
यूनुस ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए 58 वर्षीय बॉब वूल्मर की मौत के बाद पाकिस्तानी टीम को पुलिस ने दूसरे आइलैंड पर शिफ्ट किया था और तीन दिन तक उनसे पूछताछ हुई थी। यूनुस ने आगे कहा कि यह हमारे लिए एक टॉर्चर था। मुझे लगता है कि अधिकारियों को हमारी देखभाल करनी चाहिए थी।

“मैं वूल्मर के बेहद करीब था”- यूनुस
यूनुस ने बताया कि “मैं बॉब वूल्मर के बेहद करीब था। हम एक साथ बैठकर क्रिकेट पर चर्चा करते थे, लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि जिस रात वूल्मर का निधन हुआ, हम साथ नहीं थे। दरअसल, हम आयरलैंड से हार गए थे। मैं भी उस मैच की हार और खुद की परफॉरमेंस से बेहद निराश था। होटल जाते ही मैं अपने कमरे में चला गया और खुद को बंद कर लिया। अगले दिन हमें उनकी मौत के बारे में पता चला। मैंने उन्हें ब्रेकफास्ट के समय पर उन्हें नहीं देखा था।

“अगर वूल्मर कोच बने रहते थे तो आज पाकिस्तान क्रिकेट अलग होता”
यूनुस का कहना है कि अगर आज बॉब वूल्मर कोच होते तो टीम बहुत अलग होती। वूल्मर की मौत के बाद उस समय ऐसा सामने आया कि वे टीम की हार से सदमे में थे। उन्हें हार्ट अटैक आया था। वह डायबिटीज के भी मरीज थे। उनके मुंह पर खून भी लगा हुआ था। बाद में जमैका पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि उनकी हत्या नहीं हुई, बल्कि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने दम तोड़ा हैं। हालांकि जमैका पुलिस की कार्यवाही पर भी कई सवाल उठ चुके हैं। बॉब वूल्मर का जन्म 1948 में कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। उसके बाद वह इंग्लैंड की टीम से क्रिकेट खेले थे। वे साउथ अफ्रीका के हेड कोच भी रहे।

पिछले दो ICC टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर ही गई पाकिस्तान
पिछले दो ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम का फॉर्म बहुत खराब रहा हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.