अजय देवदगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 3' एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो पिछली दोनों फिल्मों का निचोड़ और आखिरी हिस्सा है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ-साफ नजर आ रहा है। 'दृश्यम 3' को दशहरे की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है और फिल्म ने मंगलवार को भी शानदार कमाई कर ली है। वहीं नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपने आखिरी दांव में भी खूब मुनाफा कमा रही है। वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' अपने हाथ-पांव समेटती दिख रही है।

'दृश्यम 3' में दिखाया गया है कि बेटे की मौत के बाद मीरा देशमुख (तब्बू) और महेश हार मान चुके होते हैं, लेकिन फिर एक नई उम्मीद जगती है। नया इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) इस केस को फिर से खोलता है। पुलिस को इस बार कुछ ऐसे नए और पक्के सबूत मिलते हैं जो पिछले दोनों भागों की जांच के दौरान हाथ नहीं लगे थे। मामला कोर्ट तक पहुच जाता है। विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नए सिरे से नई प्लानिंग करता है और इस बार नया जाल बुनता है। फिल्म का क्लाइमैक्स कई हैरान करने वाले ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है।
'दृश्यम 3' ने भारत में कितनी की है कमाई

फिल्म की लागत ₹110 करोड़ से ₹130 करोड़ के बीच है, जो अपने बजट से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो sacnilk के हिसाब से ये फिल्म वर्ल्डवाइड ₹556.37 Cr की कमाई कर चुकी है। फिल्म को दशहरे पर अच्छा फायदा मिला है और इसने 19वें दिन ₹6.25Cr करोड़ रुपये की कमाई की है, जो 18वें दिन (₹3.50Cr) की तुलना में करीब डबल है। कुल मिलाकर भारत भर में इस फिल्म ने अब तक ₹357.10Cr रुपये कमा लिए हैं।
'दृश्यम 3' की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी

वहीं विदेशों में फिल्म ने मंगलवार को 75 लाख रुपये कमाए हैं। 'दृश्यम 3' ने विदेशों में अब तक ₹128.50 Cr रुपये की कमाई की है और वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन ₹556.37 Cr तक जा पहुंची है।
फिल्म 'हनुमान अंश' ने की कितनी कमाई

वहीं आध्यात्मिक प्रसिद्ध गुरु नीम करोली बाबाकी जीवनी पर तैयार की गई फिल्म 'हनुमान अंश' अपने 75वें दिन जानदार कमाई की है। आम फिल्में जहां 75 दिनों में ना के बराबर कमाी करती है वहीं इस फिल्म ने मंगलवार को बढ़िया कमाी की । फिल्म ने 62 लाख रुपये की कमाई की है, जो इस फिल्म के पहले तीन दिनों की मिलाकर हुई कमाई से भी अधिक है। फिल्म ने देश भर में ₹340.75 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और वहीं वर्ल्डवाइड ये ₹450.68 Cr के करीब पहुंच गई है।