आज टीम इंडिया के पास टी-20 सीरीज जीतने का मौका:बेंगलुरु में पहली बार वेस्टइंडीज से मुकाबला, पिछले 7 साल से घरेलू सीरीज नहीं हारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 में जीत मिली।