Select Date:

करेंसी-एक्सचेंज के नाम पर कारोबारी से 19.47 लाख की ठगी

Updated on 17-03-2026 12:45 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी ने खुद को बड़ा क्लाइंट बताकर कारोबारी को करेंसी टॉवर, तैलीबांधा स्थित सातवें फ्लोर के जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया। उसने 18,000 यूएस डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड के बदले भारतीय मुद्रा देने की बात कही।

जैसे ही पीड़ित विदेशी मुद्रा लेकर केबिन में पहुंचा, आरोपी के साथी ने नोट गिनने की मशीन लाने का बहाना किया और मौके से रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी का नाम हरदीप सिंह होरा और आरोपी का नाम प्रोसेनजित चक्रवर्ती है।

पीड़ित ट्रेवल्स कारोबारी, कॉल से शुरू हुआ पूरा प्लान

पीड़ित हरदीप सिंह होरा तैलीबांधा में ट्रेवल्स का कारोबार करते हैं। 1 मार्च को उन्हें हर्षित अग्रवाल नाम से कॉल आया, जिसमें अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग की बात कही गई। अगले दिन उन्हें करेंसी टॉवर बुलाया गया, जहां पूरी ठगी की साजिश को अंजाम दिया गया।

CCTV और लोकेशन से हावड़ा तक पहुंची पुलिस

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तैलीबांधा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती की लोकेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में भी दर्ज है ठगी का मामला

जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में भी ठगी का केस दर्ज है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आरोपी से कैश और आईफोन बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 4.50 लाख रुपs नकद और घटना में इस्तेमाल आईफोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपs बताई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.