Select Date:

एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 सीनियर क्रू-मेंबर्स एकसाथ छुट्टी पर:80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल

Updated on 08-05-2024 12:43 PM

एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एकसाथ छुट्टी पर चले गए हैं। क्रू-मेंबर्स ने छुट्टी की वजह बीमारी बताई है। इसके चलते एयरलाइन को 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

एयरलाइन ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि बुधवार को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर ले लें। केबिन-क्रू की कमी के चलते आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।

एजेंसी के मुताबिक, टाटा ग्रुप की एयरलाइन के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू-मेंबर्स छुट्टी पर गए हैं। जिन शहरों में फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं, उनमें कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरु शामिल हैं।

एयरलाइन बोली- पैसेंजर्स को पूरा रिफंड मिलेगा
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे केबिन-क्रू ने मंगलवार रात अचानक बीमार होने की सूचना दी है, जिसके बाद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द कर दी गई हैं। हम क्रू से बातचीत कर रहे हैं ताकि यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम किया जा सके।

एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रवक्ता ने बुधवार को एयरलाइन से उड़ान भरने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। ताकि वे फ्लाइट कंफर्म कर सकें।

बदलाव के दौर से गुजर रही एयरलाइन
एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप ने हाल ही में अपनी बजट एयरलाइन 'एअर इंडिया एक्सप्रेस' का नया लुक दिखाया था। एयरक्राफ्ट का पिछला हिस्सा यानी टेल का डिजाइन पेरेंट कंपनी एअर इंडिया और बांधनी आर्ट से इंस्पायर है। यह बदलाव कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का हिस्सा है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के नए विमान की अनवीलिंग मुंबई एयरपोर्ट पर की गई। विमान में एक्सप्रेस ऑरेंज और एक्सप्रेस टरकॉइस रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेकेंडरी कलर के तौर पर टेंजेरीन और आइस ब्लू का इस्तेमाल विमान में हुआ है।


15 महीनों में 50 और विमान खरीदने की तैयारी
एयरलाइन की अगले 15 महीनों में 50 विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। इससे उसकी फ्लीट का साइज दोगुना हो जाएगा। वहीं अगले 5 वर्षों के दौरान, लगभग 170 नैरो-बॉडी विमानों को बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

टाटा ग्रुप की विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द की थीं
टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, 'विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.