त्योहारों के इस मौसम में रिलायंस डिजिटल पर फेस्टिवल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है। इस सेल में आप फ्रिज, स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, एसी, वॉशिंग मशीन और साउंड सिस्टम सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को नया करना चाहते हैं, तो यह सही मौका है। इस सेल में आपको कम दामों के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर, पुराने सामान पर छूट, बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर डिस्काउंट की सुविधा भी मिल रही है। गूगल के स्मार्टफोन पर भी अच्छा ऑफर है। Google Pixel 10 5G स्मार्टफोन को 65 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, 65 इंच स्मार्ट टीवी को 30 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। बता दें कि सेल में SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आइये, कुछ ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
कैसे करें शॉपिंग

  • शॉपिंग करने के लिए आपको रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर जाना होगा। ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

  • वेबसाइट और ऐप पर आपको डिस्काउंट की जानकारी मिल जाएगी।

  • मोबाइल और टेलीविजन के लिए वेबसाइट में अलग से शॉपिंग सेक्शन हैं।

  • वहां जाकर बताए गए मॉडलों को सर्च किया जा सकता है और डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं।



Google Pixel 10 5G को 30 हजार से कम में खरीदने का मौका

Google Pixel 10 5G स्मार्टफोन को सेल में 62,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। गूगल के इस फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में Tensor G5 चिपसेट मिलता है। डिवाइस 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 10.5 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर में 48MP का मेन कैमरा मिलता है।
29,990 रुपये में मिल रहा 65 इंच स्मार्ट टीवी

सेल में 65 इंच स्मार्ट टीवी पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। सेल में iffalcon के 65 इंच स्मार्ट टीवी को 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 4K (3840 x 2160) डिस्प्ले और कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 1 USB पोर्ट्स दिए गए हैं।



सस्ता मिल रहा 32 इंच स्मार्ट टीवी

हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi F Series के 32 इंच HD Ready स्मार्ट टीवी पर बेहतरीन ऑफर मिल रहे है। SBI के कार्ड से खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिल रहा है। टीवी की कीमत 13,999 रुपये है। हालांकि, ध्यान रखें कि यहां बताई गई कीमतों में सभी ऑफर्स शामिल है।