Select Date:

पाकिस्तान में 7 दिन में लड़कियों के 4 स्कूल जलाए:एक PAK आर्मी ने बनवाया था

Updated on 01-06-2024 12:26 PM

पाकिस्तान में लगातार लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। सुराब जिले में गुरुवार (29 मई) को कुछ हथियारबंद लोगों ने एक लड़कियों के लिए बने माध्यमिक स्कूल पर हमला कर उसमें आग लगा दी। यह एक हफ्ते में इस तरह की चौथी घटना है।

 सोमवार रात को वजीरिस्तान में गोल्डन एरो गर्ल्स मिडिल स्कूल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। फिर मंगलवार को उत्तरी वजीरिस्तान में आतंकवादियों ने एक गर्ल्स स्कूल को आग के हवाले कर दिया था।

इसके बाद बुधवार देर रात किल्ली धंब तहसील में कुछ अज्ञात लोगों ने एक स्कूल के स्टाफ रूम में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक हमलावर भाग चुके थे। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उस स्कूल में नाइट में गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस ने अब इन हमलावरों के खिलाफ आतंकवाद कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तान में लगातार गर्ल्स स्कूलों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं
पिछले कुछ महीनों से बलूचिस्तान के केच और पंजगुर जिलों में लगातार गर्ल्स स्कूलों पर हमले की घटनाएं बढ़ी है। पुलिस ने वजीरिस्तान के स्कूल में आग लगाने के मामले में वहां पढ़ा चुके टीचर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान फरीदुल्लाह के तौर पर हुई है। रजमक पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि पांच नकाबपोश हथियारबंद लोग दीवार फांदकर स्कूल परिसर में घुसे और जबरन चाबियां लेकर स्कूल में आग लगा दी थी।

इस स्कूल का निर्माण 2020 में पाकिस्तानी सेना ने करवाया था और यहां 500 से ज्यादा लड़कियां पढ़ती थी। इससे पहले मार्च में भी स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें स्कूल में लगी सोलर लाइट को नुकसान पहुंचाया गया था।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्कूल की मरम्मत कराने के बाद एक और स्कूल को बम से उड़ाया
साउथ वजीरिस्तान जिले के शावा इलाके में 9 मई को आतंकवादियों ने लड़कियों के एक निजी स्कूल में आग लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आदेश पर स्कूल की मरम्मत के बाद उसे फिर से खोल दिया गया था।

फिर इसके 8 दिन बाद ही उसी इलाके में एक दूसरे स्कूल को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया था। तब पख्तूनख्वा सरकार ने तुरंत कार्रवाई की बात कही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.