Select Date:

4 अजेय भारतीय कप्तान, टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं देखा हार का मुंह

Updated on 31-07-2026 01:10 PM
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल से टेस्ट मैच खेल रहा है। अभी तक सिर्फ 38 खिलाड़ियों को कप्तानी करने का मौका मिला है। इसमें सिर्फ चार नाम ऐसे रहे हैं, जिन्हें कप्तानी में हार नहीं मिली है। हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

हेमू अधिकारी

पूर्व बल्लेबाज हेमू अधिकारी ने एक ही टेस्ट में भारत की कप्तानी की। वह उनके करियर का आखिरी टेस्ट भी था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में वह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

रवि शास्त्री

भारतीय टीम के हेड कोच रहे रवि शास्त्री भी टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं। 1988 में दिलीप वेंगसरकर की इंजरी की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में उन्हें कप्तानी मिली थी। भारत ने उस मैच को 255 रनों से जीता था।

कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारतीय टीम 1989 में पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। इसी दौरे पर सचिन तेंदुलकर का डेब्यू हुआ था। चार मैचों की सीरीज में कृष्णमाचारी श्रीकांत टीम के कप्तान थे। चारों मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। इसके बाद फिर उन्हें कप्तानी का मौका नहीं मिला।

अजिंक्य रहाणे

2017 से 2021 के बीच अजिंक्य रहाणे ने 6 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली। इन 6 मैचों में भारत को 4 जीत मिली और दो मैच ड्रॉ रहे। इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को घर में जाकर हराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.