Select Date:

'मजाक चल रहा है क्या?', पत्रकार ने ऐसा क्या पूछा, भड़क गई महिला खिलाड़ी, सरेआम लगाई डांट

Updated on 04-09-2026 04:07 PM
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना ही सख्त नजर आया। टूर्नामेंट से ठीक पहले ब्रांड एक्टिविटीज को पार्टी बताने वाले एक पत्रकार के सवाल पर सबालेंका बुरी तरह भड़क गईं और क्लास लगा दी।


रिपोर्टर को सबालेंका का मुंहतोड़ जवाब

दूसरे दौर में पॉलीना यात्सेन्को को 6-1, 6-1 से हराने के बाद जब सबालेंका प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं, तो एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, 'टूर्नामेंट शुरू होने के बाद अब आपका मूड कैसा है? जाहिर है पिछले हफ्ते काफी पार्टियां, मस्ती और ऐसी ही चीजें थीं...' इस सवाल पर सबालेंका का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'यह किस तरह का सवाल है? आप लोग मजाक बन चुके हैं। पार्टियां? मस्ती? आप ऐसा कह भी कैसे सकते हैं और ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं? सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने ब्रांड्स के साथ कुछ प्रमोशनल एक्टिविटीज की तस्वीरें पोस्ट कीं, तो आपको लगता है कि मैं पार्टियां कर रही थी?'

53 मिनट में दर्ज की जीत, यूएस ओपन में लगातार 15वीं जीत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस ड्रामे से अलग, सबालेंका ने कोर्ट पर अपना दबदबा बरकरार रखा। टॉप सीड सबालेंका ने एकतरफा मुकाबले में पॉलीना यात्सेन्को को महज 53 मिनट में हराकर तीसरे दौर में एंट्री किया। न्यू यॉर्क में यह उनकी लगातार 15वीं जीत है।


अपनी जीत पर सबालेंका ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं कोर्ट पर परफेक्ट बनने के बजाय अपनी निरंतरता पर ध्यान दे रही हूं।' तीसरे दौर में उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा से होगा, जहां उनकी नजर लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.