Select Date:

5 खिलाड़ी जिनकी वजह से हारी मुंबई इंडियंस, आरसीबी के सामने घुटने टेक दिए

Updated on 13-04-2026 01:12 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह मैच आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम कर लिया। टॉस गंवाकर बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 240 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 222 रन ही बना पाई और 18 रन से मैच हार गई। आइये जानते हैं एमआई के उन 5 प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने खराब प्रदर्शन किया और मुंबई मैच हार गई। अगर वह थोड़ा बेहतर परफॉर्म करते तो मैच का रिजल्ट पलट सकता था।

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा का बल्ला खामोश रहा। वह तीन गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इस बड़े रनचेज में टीम को उनकी जरूरत थी।

सूर्यकुमार यादव

इस बड़े रनचेज की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव भी अपने कंधों पर नहीं उठा पाए। सूर्या 22 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 35 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। बुमराह का एक भी विकेट न लेना मुंबई को काफी भारी पड़ा।

नमन धीर

नमन धीर भी इस मैच में मिडल ऑर्डर में आकर अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। वह दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए।

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आरसीबी के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 50 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.