5 स्टार खिलाड़ी जो द हंड्रेड के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, एक के नाम तो 12000 से ज्यादा रन
Updated on
13-03-2026 01:16 PM
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और वेल्स फायर ने खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनपर किसी ने बोली नहीं लगाई
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। मिचेल टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मिचेल के नाम 1879 रन हैं। वह तेज गेंदबाज भी करते हैं।
हारिस रऊफ
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को किसी ने नहीं खरीदा। 32 साल के रऊफ पाकिस्तानी टीम से भी बाहर चल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 133 विकेट हैं। टी20 क्रिकेट में वह ओवरऑल 361 विकेट ले चुके हैं।
लुंगी एनगिडी
लुंगी एनगिडी ने अपनी धीमी गति की गेंद से टी20 विश्व कप में बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। टी20 विश्व कप में उन्होंने 12 विकेट लिए थे। इसके बाद भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने एनगिडी पर बोली नहीं लगाई।
फाफ डु प्लेसिस
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी बोली नहीं लगी। 41 साल के फाफ ने इस बार आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया था। वह टी20 के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। फाफ के नाम 12041 रन हैं।
वानिंदु हसरंगा
श्रीलंका के लेग स्पिरन वानिंदु हसरंगा भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। टी20 विश्व कप के दौरान हसरंगा चोटिल हो गए थे। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके नाम 95 मैचों में 154 विकेट हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…