ड्रेसिंग रूम में वेप करते पकड़े गए रियान पराग, क्या एक्शन लेंगे मैच रेफरी? बैन भी हो सकते हैं
Updated on
29-04-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि पंजाब किंग्स का विजय रथ भी आरआर ने रोक दिया। आईपीएल 2026 में पंजाब को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि, इससे ज्यादा बात इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की हो रही है। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में रियान पराग को स्मोक करते हुए देखा गया। वह वेप कर रहे थे। यह घटना राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर की है। पराग को वेप पीते हुए साफ देखा गया। उनकी सोशल मीडिया पर वेप करते हुए वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन अब इसपर मैच रेफरी एक्शन भी ले सकते हैं। पराग को उनके इस एक्शन पर सजा मिल सकती है।
रियान पराग को क्या-क्या सजा मिल सकती है?
IPL के कोड ऑफ कंडक्ट में 'vaping' शब्द का सीधा जिक्र तो नहीं है, लेकिन भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से गैरकानूनी है। भारत सरकार के 2019 के कानून (PECA) के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग पर सख्त रोक है। चूंकि इनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, इसलिए स्टेडियम के अंदर ऐसा करना एक गंभीर मामला माना जा सकता है।इसके अलावा स्टेडियम के सुरक्षा नियमों के अनुसार आईपीएल के सभी वेन्यू 'नो-स्मोकिंग' जोन होते हैं। प्लेयर्स और अधिकारियों की गेट पर चेकिंग की जाती है और उन्हें लाइटर, माचिस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती।
आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत इन नियमों को तोड़ना खेल की छवि खराब करने जैसा माना जाता है । इसके लिए मैच रेफरी खिलाड़ी को फटकार लगा सकते हैं, उनकी मैच फीस काट सकते हैं या उन पर बैन (सस्पेंशन) भी लगा सकते हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…