भोपाल में यू्-ट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर हमले के लिए दी थी 50 हजार की सुपारी, तीन आरोपित गिरफ्तार
Updated on
11-05-2024 11:39 AM
भोपाल। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित रोशनपुरा के पास सरेराह यू-ट्यूबर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों ने हमले के लिए एक व्यक्ति को 50 हजार की सुपारी दी थी। इनमें से एक को यू-ट्यूबर द्वारा बदनाम किया जा रहा था, जिसके कारण हमले की योजना बनाई गई थी। सुपारी लेने और हमला करने वाले आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह है मामला
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी भूपेंद्र जोगी फेमस यू-ट्यूबर हैं। वह न्यू मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। विगत सात मई को रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर जा रहे थे। रोशनपुरा के आगे बापू की कुटिया के पास पहुंचे, तभी स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू उनकी पीठ के पास और हाथ पर लगा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
सीसीटीवी से मिला सुराग
स्कूटर सवार आरोपितों की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इस दौरान घटना से कुछ देर पहले न्यू मार्केट स्थित भोपाल कोआपरेटिव बैंक के पास तीन-चार लड़के दिखाई दिए, जिनके इशारे पर भूपेंद्र पर हमला किया गया था। पुलिस ने संदेहियों की पहचान के बाद आरोपित दीपांश योगी, शैलेंद्र योगी और सुमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया।
उनका आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक आरोपित से भूपेंद्र की पुरानी रंजिश थी। इसके चलते भूपेंद्र द्वारा उसे लगातार बदनाम किया जा रहा था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने पचास हजार रुपये की सुपारी देकर हमला करवाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों का सड़क पर जुलुस भी निकाला। फरार आरोपितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…