5 हजार किसानों का भोपाल में डेरा : जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा; मूंग खरीद, एमएसपी और खाद संकट पर दागे सवाल
Updated on
29-07-2026 12:24 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर दावा किया कि नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा औबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपाल पहुंच गई है तथा पांच हजार से अधिक किसान राजधानी की सड़कों पर हैं।पटवारी ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर रहे हैं और प्रदेश के हर नागरिक को किसानों की मांगों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की।
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
पोस्ट में उन्होंने किसानों की प्रमुख मांगें भी गिनाईं। इनमें मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, एमएसपी की कानूनी गारंटी, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना, अमेरिका के साथ ट्रेड डील रद्द करना तथा किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग शामिल है।
अंहकार छोड़ किसानों की सुने सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार अहंकार छोड़कर किसानों की आवाज सुने। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं।
उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल में किसानों के प्रदर्शन के चलते मंगलवार को कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन को सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…