मिसरोद के कवर्ड कैंपस में तेज रफ्तार SUV का तांडव; एक के बाद एक 8 कारों को रौंदा, गेट तोड़कर फरार
Updated on
09-09-2026 09:01 PM
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब 8 वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।इसके बाद रहवासियों ने कॉलोनी का गेट बंद किया तो चालक गेट को भी तोड़ते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
कॉलोनी में पहले से है आना-जाना
रहवासी कमल सिंह की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिसरोद पुलिस के अनुसार एसयूवी चालक कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने आया था और पहले भी यहां आता-जाता रहा है। कॉलोनी में पहुंचते ही उसने पार्किंग में खड़ी एक कार को टक्कर मार दी।
कार मालिक ने विरोध किया तो चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी तेज गति से दौड़ा दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी अन्य कारों को भी टक्कर मारता चला गया।
रोकने की कोशिश हुई नाकाम
कार के इस तांडव से रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने उसे रोकना चाहा तो वह तेज रफ्तार में कई वाहनों को चपेट में लेते हुए आगे बढ़ा, जिससे कई कारों को टक्कर लगी। वहीं जब चालक को रोकने के लिए कॉलोनी का गेट बंद कर दिया तो उसने तेज रफ्तार में गेट को टक्कर मारकर तोड़ दिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना पर मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। पुलिस एसयूवी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसके पते तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…