Select Date:

54 साल के मैथ्यू हेडन ने शिवम दुबे की बॉलिंग पर ठोके 3 लंबे छक्के, पीछे खड़े एमएस धोनी का भी मुंह खुला रह गया

Updated on 23-03-2026 03:37 PM
नई दिल्ली: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित ' Roar 2026 ' कार्यक्रम केवल पुरानी यादों को ताजा करने तक सीमित नहीं रहा बल्कि मैदान पर उस समय रोमांच चरम पर पहुंच गया जब दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने एक बार फिर अपना पुराना रौद्र रूप दिखाया। सीएसके द्वारा अपने हॉल ऑफ फेम की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक फ्रेंडली मुकाबले में हेडन ने भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को आड़े हाथों लिया और उनके एक ही ओवर में तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर स्टेडियम में मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शिवम दुबे के ओवर में 3 छक्के

54 साल की उम्र में भी हेडन की फिटनेस और उनकी टाइमिंग देख हर कोई हैरान रह गया। शिवम दुबे जो अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं जब गेंद लेकर हेडन के सामने आए तो उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि हेडन आज भी उसी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं।

छक्कों की हैट्रिक

हेडन ने क्रीज का इस्तेमाल करते हुए पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा जिसके बाद अगली दो गेंदों पर भी उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्कों की हैट्रिक पूरी की।

धोनी भी हुए हैरान

इस नजारे ने फैंस को साल 2009 की याद दिला दी जब मैथ्यू हेडन आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले चेन्नई के पहले खिलाड़ी बने थे। उस समय वह अपने मशहूर मोंगूज बैट के साथ गेंदबाजों के लिए काल साबित होते थे। हालांकि इस प्रदर्शनी मैच में वह मोंगूज बैट तो नहीं था लेकिन हेडन के हाथों की ताकत और उनका फुटवर्क बिल्कुल वैसा ही नजर आया जैसा एक दशक पहले हुआ करता था। स्टेडियम में मौजूद सुरेश रैना और एमएस धोनी भी हेडन की इस बल्लेबाजी को देख अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.