Select Date:

कनाडा में विदेशी छात्रों की संख्या में 60 फीसदी की कमी, भारतीयों ने मुंह मोड़ा, PM कार्नी ने माना सच

Updated on 26-06-2026 02:54 PM
ओटावा: कनाडा आने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में इस साल 60 प्रतिशत की भारी कमी आई है। कनाडा जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भी तेज गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बारे में बताते हुए कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि उनकी सरकार 'इमिग्रेशन पर कंट्रोल' हासिल करते हुए एक ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद इमिग्रेशन सिस्टम बना रही है। इससे आने वाले समय में ज्यादा बेहतर व्यवस्था बनेगी।

कार्नी ने कहा, 'हमने इमिग्रेशन पर फिर से कंट्रोल हासिल कर लिया है। शरण मांगने के दावों में एक-तिहाई की कमी आई है। अस्थायी विदेशी कामगारों के आने की संख्या तकरीबन आधी हो गई है। वहीं इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के आने की संख्या में 60% की गिरावट आई है। अब हम कनाडाई मूल्यों के अनुरूप सावधानीपूर्वक एक टिकाऊ इमिग्रेशन सिस्टम बना सकते हैं।'

भारतीय छात्रों की संख्या में कमी

साल 2023 में सभी विदेशी स्टूडेंट्स में भारतीयों की हिस्सेदारी 51.6% थी। अब कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 8.1 फीसदी रह गई है। इस गिरावट की अहम वजह कनाडाई सरकार की ओर से उठाए गए कदम हैं। इन नीतियों में स्टडी परमिट पर सख्ती, ज्यादा वित्तीय जरूरतें और पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के कड़े नियम शामिल हैं।इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए दुनिया की टॉप जगहों में से एक के तौर पर कनाडा की प्रतिष्ठा में भी कमी आई है। कनाडा की जिन यूनिवर्सिटीज में पहले भारत, चीन और दूसरे देशों से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आते थे, वहां एनरोलमेंट में भारी गिरावट देखी जा रही है। इन देशों के छात्र अब कनाडा की जगह दुनिया के दूसरे देशों की यूनिवर्सिटीज को तवज्जो दे रहे हैं।

क्यों कम हुई छात्रों की संख्या

इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और अक्टूबर 2025 के बीच कनाडा आने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में 2024 की इसी अवधि की तुलना में 60% की गिरावट आई है। इस अवधि के दौरान कनाडा आने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में 1.5 लाख से ज्यादा की कमी आई।
साल 2025 में हर महीने कनाडा आने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में पिछले साल के उसी महीने की तुलना में गिरावट आई। दरअसल नए नियमों ने एप्लीकेशन प्रोसेस को ज़्यादा कॉम्पिटिटिव बना दिया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को जल्दी अप्लाई करना होगा, अपनी मजबूत वित्तीय क्षमता दिखानी होगी और पूरे डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।

दूसरे ठिकाने तलाश रहे छात्र

IRCC की रिपोर्ट दावा करती है कि नई नीतियां ऐसे स्टूडेंट्स को आकर्षित करने के लिए बनाई गई हैं, जो कनाडा में पढ़ाई करने और बसने के लिए वास्तव में तैयार हैं। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए रास्ता खुला है लेकिन यह काफी मुश्किल हो गया है। इस वजह से छात्र पढ़ाई के लिए दूसरी जगहों के बारे में विचार कर रहे हैं।

इंटरनेशनल स्टूडेंट मोबिलिटी पर नजर रखने वाली संस्था ICEF मॉनिटर के मुताबिक, कनाडा में स्टडी परमिट रिजेक्ट होने की दर 2023 में 38% से बढ़कर 2024 में 52% हो गई। भारत जैसे देशों में विदेश में पढ़ाई के लिए सोच-समझकर फाइनेंशियल प्लानिंग करनी पड़ती है। ऐसे में भारतीय परिवार अब रिस्क लेने से बच रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.