'भारत-इजराइल से छीन लेंगे न्यूक्लियर हथियार', प्रसिद्ध पाकिस्तानी पत्रकार का दावा- अगले युद्ध में कर देंगे परमाणु-विहीन
Updated on
05-09-2026 04:50 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के प्रख्यात पत्रकार हैं और इन दिनों अपने देश की जनता से डंके की चोट पर ना सिर्फ झूठ बोल रहे हैं बल्कि उनका ब्रेनवॉश भी कर रहे हैं। हामिद मीर ने एक वीडियो में अजीब दावा किया है कि जल्द ही भारत और इजरायल अपने परमाणु हथियार खो देंगे और ऐसा पाकिस्तानी सेना करेगी।
हामिद मीर के यूट्यूब चैनल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे यह दावा करते हुए दिख रहे हैं कि जैसे ही 'ऑपरेशन बनयान-उल-मरसूस पार्ट 2' शुरू होगा पाकिस्तान इन दोनों देशों को परमाणु हथियार विहीन कर देगा। यह पहली बार नहीं है जब हामिद मीर ने 'सपने' में ऐसा कोई बेतुका बयान दिया हो। इससे पहले भी फ्रांसीसी राफेल को गिराने की उनकी फर्जी खबर की हवा उन्होंने खुद फ्रांस की नौसेना ने निकाली थी।
हामिद मीर के अजीब दावों से हंसा सोशल मीडिया
इससे पहले हामिद मीर ने बताया था कि फ्रांसीसी नौसेना के अधिकारी कैप्टन लॉने ने पेरिस में एक कॉन्फ्रेंस में उनसे कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हवाई रणनीति भारत से बेहतर थी और PAF ने कई राफेल विमान मार गिराए थे जिसमें रडार की खराबी के लिए चीन की जैमिंग मदद को जिम्मेदार ठहराया गया था। लेकिन फ्रांसीसी नौसेना के आधिकारिक 'मरीन नेशनले' अकाउंट ने इसे साफ तौर पर खारिज करते हुए 'फेक न्यूज' करार दिया था। लेकिन ना तो जियो न्यूज और ना ही हामिद मीर ने इस मामले पर कभी कोई सुधार या स्पष्टीकरण जारी किया।
हामिद मीर अक्सर भारतीय मीडिया में IWT और कश्मीर जैसे मुद्दों पर बोलते हुए दिखाई देते हैं और उनकी ज्यादातर बातें घरेलू दर्शकों के लिए होती हैं और उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं होता है। हामिद मीर आकाशीय बातें करते हैं। उन्होंने कई दावे किए हैं जैसे भारत द्वारा IWT को स्थगित करने के बाद पाकिस्तान भारतीय बांधों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स आज भी हामिद मीर से पूछते रहते हैं कि पाकिस्तान कब भारतीय बांधों पर हमला करने जा रहा है कुछ जानकारी दें लेकिन हामिद मीर कोई जवाब नहीं देते। इसके अलावा उन्होंने ये भी नहीं बताया है कि पाकिस्तानी सेना भला कैसे भारत और इजरायल को परमाणु विहीन करेगी? क्योंकि आज तक किसी देश को परमाणु हथियारों से मुक्त करना कभी भी सैन्य कार्रवाई के जरिए नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन ही ऐसे देश थे जिन्होंने अपने परमाणु हथियार छोड़े थे और दोनों ने ऐसा अपने फैसलों और हालात के कारण किया था।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…