7 खेल, 17 स्टेडियम, 16 हजार से अधिक खिलाड़ी, आज से शुरू होगा दिल्ली खेल महाकुंभ
Updated on
13-02-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: आज से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। शहर के अलग-अलग कोने में खिलाड़ियों का हुजूम नजर आएगा 'खेलो इंडिया की तर्ज पर 'खेलो दिल्ली दिल्ली खेल महाकुंभ'का आयोजन दिल्ली के 17 स्टेडियम में होगा। 7 खेल के लिए 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, प्रक्रिया नारी है।
खेल मंत्री आशीष सूद का बयान
गुरुवार को दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक खेल इन्फ्लुएंसर, फिटनेस कोच और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ियों से संवाद किया। आशीष सूद ने कहा कि हमारा गोल है कि 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मंच और अवसर देने की है। हमारा गोल है कि 'दिल्ली खेल महाकुंभ के साथ दिल्ली के स्पोट्र्स कल्चर को फैलाब गेस्ट एडिटर की पसंद मिले। 'दिल्ली खेल महाकुंभ इवेंट के बैंड एंबेसडर है क्रिकेटर शिखर धवन और नैस्कॉट है रणवीर।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन
छत्रसाल स्टेडियम में इस इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस मौके पर मार्च पास्ट का नेतृत्व दिल्ली के पैरा एथलीट करेंगे। आशीष सूद ने कहा कि यह महाकुंभ एक महीने तक 17 विभिन्न स्टेडियम और अलग-अलग वेन्यू जैसे बवान, विकासपुरी, नजफगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्र में रखा जाएगा, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिला सके।
मंत्री ने कहा कि यह दिल्ली के खेल इतिहास के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसके माध्यम से राजधानी में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्पा लिया गया है। सूद ने बताया कि अब तक 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और यह प्रक्रिया जरी है। हमारा गोल है कि एक माह तक चलने वाले इस इवेंट में 30 हजारा से अधिक खिलाड़ी भाग लें।
आगमी वर्षों में इसे प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक खिलाड़ियों को ग्रासरूट स्तर पर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा और खेल मंत्री ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं को भी प्रतिभा दिखाने का प्लैटफॉर्म मिलेगा। उनकी सेफ्टी का भी विषय ध्यान रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और उन्हें नशे और बाकी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से ना केवल प्रतिभाओं की पहचान ही नहीं होगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में ठोस प्रयास किए भी जाएंगे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…