शुभमन गिल को पसंद नहीं आया विराट का जश्न? जीत के बाद इंस्टाग्राम पर किया तीखा तंज, लोग बोले- तेवर रियल हैं
Updated on
01-05-2026 12:42 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था। अब टीम को सीजन के 42वें मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत मिली है। इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ ही आरसीबी के मजे ले लिए। गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच के बाद 5 फोटो पोस्ट किए। इसमें एक फोटो विराट कोहली की है, जिसमें वह गुस्से से गिल की तरफ देख रहे हैं।
आरसीबी की टीम का ऑफिशियल मोटो प्ले बोल्ड है। शुभमन गिल ने अपने कैप्शन में इसका इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि उन्होंने आरसीबी को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। उन्होंने लिखा- प्ले होल्ड जेसन होल्डर। आज रात टीम का बोल्ड प्रदर्शन।शुभमन गिल ने पहले भी ऐसे कैप्शन लिखे हैं। 2023 सीजन में गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। इसके बाद शुभमन गिल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- डे राइडर्स।
मैच के दौरान कई बार नोंक झोंक
अहमदाबाद में खेले गए इस मैच के दौरान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच मजाकिया नोक-झोंक भी देखने को मिली। विराट कोहली ने शुभमन गिल का कैच लिया। इसके बाद पहले उन्होंने गिल को अपने अंदाज में घूरा और आक्रामक जश्न मनाया। इससे पहले जब गिल बैटिंग कर रहे थे तो विराट ने उन्हें उकसाने की कोशिश की। दूसरे ओवर के बाद विराट गिल के पास आकर लगाकर कुछ बोल रहे थे। इस दौरान गिल के चेहरे पर हंसी थी। गिल जब डग आउट में थे तब भी विराट और उनके बीच इशारे हो रहे थे।
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने एक दूसरे को गले लगाया। गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम के कप्तान हैं। विराट कोहली क्रिकेट के किंग हैं तो गिल को प्रिंस का दर्जा फैंस दे चुके हैं।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…