Select Date:

MP में खुलेंगे 750 नए मॉडल स्कूल! तस्वीरों में देखें भोपाल के सांदीपनि विद्यालय पहुंचे CM मोहन यादव का 'शिक्षक' अवतार

Updated on 06-08-2026 12:54 PM
भोपाल। सोचिए, अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक दिन के लिए अपनी कुर्सी छोड़कर किसी स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आएं तो नजारा कैसा होगा। कुछ ऐसा ही अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य भोपाल के टीटी नगर स्थित सांदीपनि विद्यालय में देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद बच्चों को पढ़ाने के लिए क्लासरूम में पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने न केवल ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े होकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल पूछे, बल्कि एक अनुभवी शिक्षक की तरह उनकी पढ़ाई और भविष्य के सपनों को लेकर खुलकर बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल ब्लैकबोर्ड और किताबों तक ही सीमित नहीं रहा। क्लासरूम के बाद वे बच्चों के साथ स्कूल की अत्याधुनिक रोबोटिक्स लैब में पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर अलग-अलग टेक्नोलॉजी मॉडल्स और एक्टिविटीज पर काम किया। इसके बाद सीएम फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब में पहुंचे। केमिस्ट्री लैब में बच्चों ने खुद मुख्यमंत्री के सामने प्रैक्टिकल करके दिखाए, जिसे देखकर उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की खुलकर तारीफ की। उन्होंने करीब से देखा कि सरकारी स्कूल के बच्चे किस तरह प्रैक्टिकल लर्निंग के जरिए कठिन विषयों को आसानी से समझ रहे हैं। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के विजन पर भी बात हुई। मध्यप्रदेश में फिलहाल 368 सांदीपनि विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें लाखों बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य इस संख्या को बढ़ाकर 750 विद्यालयों तक ले जाने का है, ताकि हर इलाके के बच्चे को आधुनिक शिक्षा मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.