8 साल के तैमूर का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है! सैफ-करीना के लाडले ने GK के इस सवाल का जवाब देकर जीता दिल
Updated on
06-05-2024 01:32 PM
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान फेमस स्टार किड हैं। आपने उन्हें पपाराजी के सामने कई बार गुस्सा होते या फिर अपशब्द बोलते सुना-देखा होगा। इस कारण कई बार सैफ और करीना की परवरिश तक पर सवाल उठे। लेकिन इस बार तैमूर का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे और उनके दिमाग की दाद भी देंगे।
Saif Ali Khan और Kareena Kapoor के 8 साल के बड़े बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो ऑनलाइन जनरल नॉलेज क्लास में शामिल हुए। यहां पर उनसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रा Eugene Cernan से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने जवाब भी दे दिया। तैमूर का दिमाग देखकर को टीच
र भी इंप्रेस हो गई।
तैमूर ने दिया जवाब
तैमू ने GK के सवाल से जुड़ा जवाब दिया, 'चंद्रमा पर जाने से पहले Eugene Cernan ने अपनी बेटी के नाम का अक्षर TDC टेरेसा डॉन सेर्नन लिखा।'
टिम टिम की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
तैमूर के इस वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'उम्मीद है कि उसे सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, हिंदी भी पढ़ाई जाए।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'ब्रावो! टिम टिम।' एक और यूजर लिखते हैं, 'हमारा स्वीट रसगुल्ला टिम टिम दिमागदार है। बहुत गर्व है।'
जब तैमूर के नाम पर हुआ था बवाल
सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी और पांच साल बाद 20 दिसंबर 2016 को तैमूर का जन्म हुआ था। जब उनके नाम का ऐलान हुआ था, तब भी काफी बवाल हुआ था। करीना ने 21 फरवरी 2021 को छोटे बेटे जेह को जन्म दिया।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…