800 VIP मेहमान, समंदर पर 4380Km का सफर, जेनेवा में लंच... क्रूज पर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग का पूरा प्लान
Updated on
27-05-2024 06:30 PM
एक बार फिर से फिल्मी सितारों को मुकेश अंबानी की पार्टी में शामिल होने का मौका मिला है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है और इससे पहले एक और प्री-वेडिंग पार्टी रखी गई है। हालांकि, इस बार ये पार्टी समंदर के बीचोबीच क्रूज़ पर रखी गई है और ये समारोह पूरे तीन दिनों तक चलने वाला है। आइए जानते हैं इस प्री वेडिंग से जुड़ी वो सारी बातें जिससे जुड़े सवालों के जवाब आप भी ढूंढ रहे हैं।
28 मई से लेकर 30 मई तक क्रूज़ पर प्री-वेडिंग फंक्शन
मार्च में गुजरात के जाम नगर (रिलायंस कंपनी के एनिमल रेसक्यू सेंटर 'वनतारा') में अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की प्री-वेडिंग के बाद अब एक और लग्ज़री प्री-वेडिंग की तैयारी हो चुकी है। दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से लेकर 30 मई के बीच होनी है जो क्रूज़ पर आयोजित होगा।
करीब 4,380 किलोमीटर की दूरी तय करेगा क्रूज़
ये क्रूज़ इटली और फ्रांस के बीच करीब 4,380 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और इस दौरान फिल्मी सितारे और बड़ी-बड़ी हस्तियां कई अलग थीम के फंक्शन का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि ये शादी भारत की अनोखी शादियों में से एक है, जिसपर दुनिया भर की निगाहें थमी हुई हैं।
ये सभी सितारे हो सकते हैं शामिल
क्रूज़ पर आयोजित इस प्री वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे तमाम सितारे आज सोमवार सुबह ही रवाना हो चुके हैं। इन सबके अलावा उन सभी सितारों के शामिल होने की बात कही जा रही है जो पिछली प्री-वेडिंग पर जामनगर पहुंचे थे।
माल्टा से मंगवाया गया है ये 5 स्टार क्रूज़
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पहले क्रूज़ को मियामी से मंगवाए जाने की बात चल रही थी लेकिन लेकिन फ्रांस में उस क्रूज को पार्क करने में दिक्कत आती। इसी वजह से माल्टा से 'सेलिब्रिटी एसेंट' नाम का 5 स्टार क्रूज मंगवाया गया है जो महज 6 महीने पुराना है। बताया जा रहा है कि इसे 1 दिसंबर 2023 को माल्टा में लॉन्च किया गया है।
करीब 800 मेहमान होंगे इस पार्टी में शामिल
फिल्मी सितारों और अन्य मेहमानों को मिलाकर इस क्रूज़ पर आंबानी के कुल 800 मेहमान शामिल होने जा रहे हैं, जो दुनिया भर से बुलाए जा रहे हैं। हालांकि, क्रूज की कैपेसिटी 3279 बताई जा रही है। वहीं यहां 600 स्टाफ होंगे जो इन मेहमानों का ध्यान रखने वाले हैं।
जेनेवा के पास इस शहर में सितारे करेंगे लंच
कहा जा रहा है कि इस प्री वेडिंग में शामिल होने जा रहे फिल्मी सितारे इटली के पालेर्मो शहर से क्रूज़ की जर्नी शुरू करेंगे। हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके ये सितारे सिविटावेक्चिआ पोर्ट पहुंचेंगे। हालांकि, इसके बाद क्रूज की अगली डेस्टिनेशन जिनेवा के पास बसा पोरटोफिनो शहर है। कहा जा रहा है कि इस शहर में अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों के लिए खास लंच का इंतजाम कर रखा है और इसके लिए पोरटोफिनो के कई विला किराए पर लिए गए हैं।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…