9 खिलाड़ी मिल कर बना पाए सिर्फ 35 रन, ऐसी घटिया बैटिंग नहीं देखी होगी, पूरी टीम शर्मसार हो गई!
Updated on
05-07-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट के 26वें मैच में सिएटल ओकार्स को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार मिली। वाशिंगटन फ्रीडम टीम कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ओकार्स की टीम महज 17.4 ओवरों में सिमट गई। हालात इतने खराब रहे कि ओकार्स महज 19 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। टीम के लिए सिर्फ हेनरिक क्लासेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ, इसके अलावा और कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके।
क्लासेन ने 39 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, सौरभ नेत्रावलकर और जैक एडवर्ड्स ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि एक विकेट रचिन रविंद्र के हाथ लगा। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 9.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फ्रीडम ने 29 के स्कोर पर मिचेल ओवेन (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद रचिन रविंद्र ने मुख्तार अहमद के साथ टीम को संभालने की कोशिश की।
प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर सिएटल ओकार्स टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 23 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली, जबकि मुख्तार अहमद तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे। सिएटल ओकार्स की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और जसदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। 9 में से 7 मैच जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है।
टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, सिएटल ओकार्स 9 में से 6 मैच हारकर चौथे स्थान पर है। टीम के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वाशिंगटन फ्रीडम के अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। सिएटल ओकार्स के साथ एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…