Select Date:

भोपाल में 15 जनवरी को सेना दिवस पर होगा भव्य सैन्य परेड, CM मोहन यादव ने चीफ ऑफ स्टाफ के साथ बैठक में लिया निर्णय

Updated on 24-03-2026 12:07 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 जनवरी 2027 को सेना दिवस के अवसर पर भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाएगी। यह परेड देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तर्ज पर होगी। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना और युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना है।

सेना दिवस कार्यक्रम के तहत परेड के अलावा सैन्य प्रदर्शनी, हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन, सैन्य अभ्यास और शौर्य संध्या जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है। साथ ही सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।

उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्य सचिव अनुराग जैन और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार ने भारतीय सेना को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

स्थापना दिवस से शुरू होंगी गतिविधियां

कार्यक्रमों की शुरुआत 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से होगी। “मेरी माटी अभियान” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिट्टी लाकर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा।

अभ्यास और आयोजन का शेड्यूल

सेना दिवस परेड की तैयारी के लिए 9, 11 और 13 जनवरी को रिहर्सल आयोजित किए जाएंगे। वहीं सैन्य प्रदर्शनी 7 से 12 जनवरी तक चलेगी। 11 और 12 जनवरी को बड़े तालाब में सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन होगा। परेड के लिए अटल पथ, एयरोसिटी रोड, भेल कालीबाड़ी मार्ग और भेल लिंक रोड को प्रस्तावित किया गया है।

अन्य शहरों की तर्ज पर आयोजन

इस तरह की भव्य सेना दिवस परेड पहले बेंगलुरु (2023), लखनऊ (2024), पुणे (2025) और जयपुर (2026) में आयोजित हो चुकी है।

युवाओं को मिलेगा प्रेरणा मंच

यह आयोजन सेना की वीरता और आधुनिक संसाधनों को प्रदर्शित करेगा और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का बड़ा मंच भी बनेगा। साथ ही नागरिक प्रशासन और सेना के बीच समन्वय और विश्वास को भी मजबूत किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.