मैक्सिको में भीषण रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने से 13 की मौत, 98 घायल
Updated on
29-12-2025 12:42 PM
मैक्सिको सिटी: मैक्सिको में रविवार को 250 लोगों को लेकर जा रही ट्रेन के साथ बड़ा हादसा हो गया। दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका में एक यात्री ट्रेन की कई बोगियों के पटरी से उतर जाने के चलते हुए ये हादसा हुआ। इसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 98 लोग इसमें घायल हो गए हैं। मैक्सिको के अधिकारियों ने कहा है कि मौके पर रात और बचाव का काम जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
मैक्सिको रेलवे लाइन का संचालन करने वाली मैक्सिकन नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हादसे का शिकार हुई ट्रेन में 241 यात्री और नौ क्रू मेंबर सवार थे। इस दुर्घटना के नतीजे में 13 लोगों की जान चली गई और 98 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि 139 लोग खतरे से बाहर हैं।
ट्रेन सर्विस बाधित
अधिकारियों ने बताया कि ओक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली इंटरओशनिक ट्रेन निजांडा शहर के पास एक मोड़ पर पटरी से उतर गई। दक्षिणी मेक्सिको की इस ट्रेन दुर्घटना से प्रशांत महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर ट्रैफिक रुक गया। यह रेल दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन और प्रशांत महासागर और मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है।देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रभाावितों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। ओक्साका राज्य के गवर्नर सोलोमन जारा ने कहा कि कई सरकारी एजेंसियां घायलों की मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सरकार की ओर से सभी संभव मदद की जा रही है। मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल के आदेश के बाद हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…