सुरक्षा का नया अध्याय! LIC 19 अक्टूबर को ला रही है कैंसर कवर समेत 3 धमाकेदार प्लान्स; जानें बड़ी बातें
Updated on
14-10-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अब एक और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू करने जा रही है। यह इंश्योरेंस कंपनी 19 अक्टूबर 2026 को तीन नए और खास प्लान्स को लॉन्च करने जा रही है। ये योजनाएं एन्युइटी, हेल्थ और कैंसर को कवर संबंधित होंगी।
LIC शेयर मार्केट में लिस्टेट कंपनी है। इसने मंगलवार को BSE स्टॉक एक्सचेंज फाइनिंग में बताया कि उत्पाद/प्लान 19 अक्टूबर 2026 से घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। तीन प्लान एलआईसी के न्यू जीवन धारा - II, एलआईसी के हेल्थ शील्ड और एलआईसी के न्यू कैंसर कवर हैं। आइए अब इनके बारे में और फायदे जानते हैं।
LIC 19 अक्टूबर को किन 3 योजनाओं को लॉन्च करेगी?
LIC 19 अक्टूबर को जिन तीन नई योजनाओं को लॉन्च करने जा रही है, उनके नाम - एलआईसी न्यू जीवन धारा - II, एलआईसी हेल्थ शील्ड और एलआईसी न्यू कैंसर कवर है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, ये नई योजनाएं गैर-भागीदारी और गैर-लिंक्ड श्रेणियों के अंतर्गत आती हैं। जबकि न्यू जीवन धारा - II एक बचत और आस्थगित वार्षिकी योजना है, हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजनाएं हैं जिन्हें शुद्ध जोखिम योजनाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
LIC के तीन नए प्लान कब उपलब्ध होंगे?
हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के ये तीन इंश्योरेंस प्रोडक्ट 19 अक्टूबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। कंपनी ने अपनी घोषणा में इनके नाम और प्रोडक्ट की मुख्य कैटेगरी के बारे में जानकारी दी है।
BSE फाइलिंग में प्रीमियम, पात्रता की शर्तें, फायदे, पॉलिसी की शर्तें और किन मामलों में कवर नहीं मिलेगा (एक्सक्लूजन), जैसी जानकारी नहीं दी गई है। खरीदने के इच्छुक लोगों को कोई भी प्लान खरीदने से पहले इन जानकारियों के लिए संबंधित पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स देख लेने चाहिए।
डेफर्ड एन्युटी प्लान क्या है?
डेफर्ड एन्युटी प्लान एक तरह का रिटायरमेंट प्रोडक्ट या प्लान है। इसमें पॉलिसीहोल्डर एक तय समय (जिसे 'एक्युमुलेशन फेज' या जमा करने का चरण कहते हैं) तक पैसे जमा कर सकते हैं और फिर 'डिस्ट्रिब्यूशन फेज' (आमतौर पर रिटायरमेंट के समय) में रेगुलर पेमेंट (जिसे 'एन्युटी पेमेंट' कहते हैं) पा सकते हैं।
एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है?
वहीं, LIC में 'प्योर रिस्क प्लान' एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।
एलआईसी का पूरा नाम क्या है? एलआईसी का पूरा नाम लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया है।
एलआईसी क्या है? एलआईसी एक बीमा कंपनी है।
एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान कब लॉन्च हो रहे हैं? एलआईसी के तीन नए बीमा प्लान 19 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो रहे हैं।
एलआईसी का प्योर रिस्क प्लान क्या है? LIC का 'प्योर रिस्क प्लान' एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु होने पर आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है।
एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान कब से मिलेगा? एलआईसी न्यू कैंसर कवर प्लान 19 अक्टूबर 2026 से मिल सकता है।
सोना की कीमतों में आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,272 रुपए गिरकर…
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुकी NMC हेल्थकेयर के फाउंडर और यूएई के बिजनसमैन बीआर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 15 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने आरोप…
सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डिजिटल कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में है। करीब 37700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ…