जापान में नए साल की पूर्व संध्या पर आया शक्तिशाली भूकंप, 6.0 रही तीव्रता
Updated on
01-01-2026 01:02 PM
टोक्यो: नए साल की पूर्व संध्या पर जापान के नोडा क्षेत्र में तट से दूर 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी जानकारी दी है। USGS ने बताया कि भूकंप समुद्र में आया था और तत्काल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 19.3 किमी की गहराई पर था। अधिकारी किसी भी असर के लिए स्थिति पर नजर रख रहे थे। यह भूकंप 8 दिसम्बर को समुद्र में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ सप्ताह बाद आया है।
एक महीने के अंदर दूसरा भूकंप
8 दिसम्बर को आए भूकंप में कम से कम 30 लोग घायल हो गए थे और लगभग 90000 लोगों को इलाका खाली करना पड़ा था। उस भूकंप के बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के उत्तर पूर्वी तट पर 3 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी दी थी। होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। कई बंदरगाहों पर 20 से 70 सेंटीमीटर तक लहरें रिकॉर्ड की गईं।
जापान भूकंप के लिए संवेदनशील
जापान भूकंप के लिए सबसे संवेदनशील देशों में से एक है, जहां हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका आता है। जापान ज्वालामुखियों और समुद्री खाइयों के रिंग ऑफ फायर में स्थित है जो प्रशांत बेसिन को आंशिक रूप से घेरे हुए हैं। दुनिया में 6.0 या उससे ज्यादा तीव्रता के आने वाले भूकंपों में लगभग 20% अकेले जापान में आते हैं।
जापान ने 11 मार्च 2011 को देश के सबसे घातक भूकंपों में से एक का सामना किया। उस दौरान उत्तरी शहर सेंडाई के तट से दूर समुद्र के नीचे 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जो जापान में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसने एक बड़ी सुनामी को पैदा किया जिसने प्रशांत तटरेखा के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया। भूकंप के बाद आई सुनामी ने जापान में लगभग 20000 लोगों की जान ले ली।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…