दमदार रिकॉर्ड का बेड़ागर्क...! कंगारू जहां नतमस्तक हैं, वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत को आईना दिखाया
Updated on
27-11-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम घर में दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीम मानी जाती है। 1933 में भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट खेला था। 92 साल के इतिहास में सिर्फ दो ही ऐसे मौके आए हैं, जब विदेशी टीम ने भारत को घर में आकर क्लीन स्वीप किया। 70 और 80 के दशक वाली खूंखार वेस्टइंडीज की टीम भी यहां सीरीज क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। श्रीलंका जैसी टीम भारत में अभी तक टेस्ट नहीं जीत पाई है। घर टीम के खिलाफ भारत के घर में हार से ज्यादा जीत हैं
घर में ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर रिकॉर्ड
भारतीय टीम का टेस्ट में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से भी बेहतर रिकॉर्ड है। टीम ने अभी तक अपने घरेलू मैदान पर 298 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें टीम को सिर्फ 60 हार मिली है। यानी भारत 20.13 प्रतिशत मैचों को ही अपने घर में हारा है। क्रिकेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपने घरेलू मैदान पर 22.83 प्रतिशत मैच हारा है। भारत से बेहतर रिकॉर्ड सिर्फ पाकिस्तान का है। टीम को अपने घर में करीब 18 प्रतिशत मैचों में हार मिली। हालांकि पाकिस्तान ने लगभग 10 साल तक घरेलू मैदान पर टेस्ट नहीं खेला।
पिछले 13 महीने में स्थिति सबसे ज्यादा खराब
भारतीय टीम को पिछले साल अक्टूबर से लेकर अभी तक घर में टेस्ट में 5 हार मिली है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हैं। इस दौरान घर में भारत से ज्यादाहार सिर्फ जिम्बाब्वे (6) को झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान 6 में से सिर्फ एक मैच हारा है। उसे भारत ने ही पिछले साल पर्थ में हराया था। वेस्टइंडीज को 13 महीनों में अपने घर में 5 मैचों में 4 हार मिली है।
2013 से 2023 के बीच सिर्फ तीन हार
जहां भारतीय टीम पिछले 13 महीने में घर में 5 टेस्ट हार चुकी है। वहीं 2013 से 2023 के बीच टीम को सिर्फ तीन ही हार मिली थी। इस दौरान 46 में से भारत ने 36 मैच अपने नाम किए और 7 ड्रॉ रहे। भारत के जीत और हार का रेसियो 12 रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जीत और हार का रेसियो 6.5 ही रहा। उसे घर में 54 टेस्ट में इस दौरान 6 हार मिली, इसमें चार तो भारत के खिलाफ ही थे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…