रिवॉर्ड और फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा
आप हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए बीमा कंपनियों के रिवॉर्ड और फ्री हेल्थ चेकअप की भी सुविधा ले सकते हैं। इंश्योरेंस लेने वाला व्यक्ति अपने आप को फिट रखता है तो इस मामले में कुछ इंश्योरेंस कंपनियां रिवॉर्ड ऑफर भी करती हैं।इसके अलावा, आप जितनी कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस कराते हैं, उसके तहत आपको सालाना फ्री हेल्थ चेकअप की भी सुविधा मिलती है। मतलब कि आपको हर साल हेल्थ की जांच के लिए अलग से पैसे नहीं देने होते हैं। ये सारी चीजें इंश्योरेंस कंपनियों के नियमों के तहत होती हैं।


