Select Date:

14 साल बाद अजब संयोग, भारत से गहरा कनेक्शन, फिल्म में रोमांस से बचने के लिए खाते हैं लहसुन

Updated on 16-03-2026 03:40 PM
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के साथ आगे चल चल रही 'सिनर्स' 13 नॉमिनेशंस के साथ दूसरे नंबर पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' से पीछे रह गई है। वहीं इस बार ऑस्कर्स में कुछ नई चीजें भी हुईं। इस साल 2026 में 14 साल में पहली बार टाई हुआ है और इसका एक मजेदार भारतीय कनेक्शन भी है। आइए जानते हैं, भारत से इस टाई का क्या है कनेक्शन।

यहां बता दें कि ऑस्कर्स 2026 में डायरेक्टर नीरज घायवान की फिल्म ' होमबाउंड ' (2025) बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटिगरी में टॉप पांच में जगह बनाने में असफल रही। वहीं भारतीय-अमेरिकी फिल्म प्रड्यूसर गीता गांधबीर भी अवॉर्ड लिस्ट से बाहर हो गईं, जिन्हें बेस्ड डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म (द परफेक्ट नेबर) और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म (द डेविल इज बिजी) के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब बात करते हैं अवॉर्ड जीतने वाली ' टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा ' की जिसका कहीं न कहीं भारत से गहरा संबंध है।

एलेक्जेंडर सिंह और नताली मुस्तियाता के डायरेक्शन में बनी 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा'

हॉलीवुड के सबसे बड़े इवेंट में एलेक्जेंडर सिंह और नताली मुस्तियाता के डायरेक्शन में बनी 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटिगरी में 'द सिंगर्स' के साथ ऑस्कर शेयर किया है। 36 मिनट की 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' की कहानी मुस्तियाता ने लिखी है।'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' सोशल मीडिया पर 'द न्यू यॉर्कर' के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है। बताते चलें कि इस शॉर्ट फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 2024 में टेलुराइड फिल्म महोत्सव में हुआ था।

क्या है 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' की कहानी

'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' एक ब्लैक एंड वाइट फिल्म है, जो एक भयावह दुनिया की कहानी है। ये फिल्म अपनी अजीबोगरीब लव-स्टोरी और अनोखी दुनिया की कहानी बयां करने के लिए पहचानी जाती है। यहां K**s के बदले मृत्युदंड तक की सजा है। लोग इससे बचने के लिए दांत साफ करने से तक से बचते हैं और इससे खुद को रोकने के लिए लहसुन का सेवन करते हैं। मैलेस एक यंग लड़की है जिसे हाल ही में एक बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में नौकरी मिली है। इस फिल्म में एंजीन नाम की एक दुखी महिला की कहानी है। एंजीन एक डिपार्टमेंटल स्टोर में बेवजह खरीदारी करती है। वहां, वो मैलेस सेल्सगर्ल के प्रति मोहित हो जाती हैं और जहां चूमना बैन है वहां दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। अगले नौ दिनों के दौरान, मैलेस और एंजिन एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।

चुपके से ब्लैक मार्केट से टूथब्रश और टूथपेस्ट खरीद लेती है

मैलेस एंजिन से बड़ी-बड़ी चीजें खरीदने में सफल हो जाती है और एंजिन उस युवती की ओर आकर्षित होने लगती है। यहां K**s के बदले थप्पड़ से लिया जाता है और अंजिन उसके थप्पड़ों का आनंद लेने लगती है। मैलेस भी उसकी भावनाओं को समझती है और एंजिन को और आकर्षित के लिए तमाम खतरे के बावजूद, चुपके से ब्लैक मार्केट से टूथब्रश और टूथपेस्ट खरीद लेती है। वहीं, बाथरूम में, पेटुलेंटे मैलेस को दांत साफ करते हुए सुन लेता है, जो एक बेहद संदिग्ध और वर्जित गतिविधि मानी जाती है।

एक चट्टान से नीचे फेंककर मौत की सजा

एक महिला को डिपार्टमेंट स्टोर में अपने अनिच्छुक पति को चूमने की बेताब कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसके बाद उसे बांधकर, मुंह बंद करके, एक गत्ते के डिब्बे में डालकर एक चट्टान से नीचे फेंककर मौत की सजा दी जाती है। एंजीन इस खतरे से वाकिफ है, क्योंकि उसका पति इन डिब्बों का डिजाइनर है। हालांकि, इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट है।

ऑस्कर लेते हुए सिंह ने कहा

ऑस्कर लेते हुए सिंह ने एकेडमी को 'एक फ्रांसीसी-भारतीय ब्रिटिश, एक रोमानियाई-अमेरिकी, एक अर्जेंटीनाई और एक इतालवी द्वारा बनाई गई फ्रांसीसी फिल्म को अवॉर्ड देने के लिए धन्यवाद कहा।अपनी इस फिल्म पर कॉमेंट करते हुए उन्होंने कहा, 'इसीलिए हम फिल्में बनाते हैं। क्योंकि हमारा मानना है कि कला लोगों की आत्माओं को बदल सकती है। हो सकता है इसमें 10 साल लगें लेकिन हम कला, क्रिएटिविटी, रंगमंच और बैले के जरिए समाज को बदल सकते हैं। और सिनेमा के माध्यम से भी।'

शुरू में सामान का भुगतान थप्पड़ की थी कहानी

उन्होंने कहा कि यह शॉर्ट फिल्म, जिसे फ्रांस के लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर गैलरीज़ लाफायेट में फिल्माया जाना था, शुरू में इस विचार पर आधारित थी कि सामान का भुगतान नकद में करने के बजाय, खरीदार को एक थप्पड़ मारा जाएगा। एक्टर से फिल्म निर्माता बने सिंह ने बाद में ईरान में महिला आंदोलन से प्रेरित होकर इसमें एक नई परत जोड़ दी। मुस्तियाता ने एक मैगजीन से बातचीत में कहा था, 'रोजाना हमसे इतनी सारी नागरिक स्वतंत्रताएं छीनी जा रही हैं, इसलिए मैंने यह दूसरा नियम सुझाया कि लोगों को K**s की अनुमति नहीं है।

इंटरनैशनल लेवल पर फेमस विजुअल आर्टिस्ट

बता दें कि सिंह इंटरनैशनल लेवल पर फेमस विजुअल आर्टिस्ट हैं, जिनका जन्म बोर्डो, फ्रांस में भारतीय और फ्रांसीसी माता-पिता के घर हुआ था। उनका पालन-पोषण मैनचेस्टर, यूके में हुआ। एक एक्टर के रूप में वे लेखन, कोलाज, इंस्टॉलेशन और परफॉर्मेंस जैसी तमाम कलाओं से वाकिफ हैं। उनके रचनाएं कई पर्सनल और पब्लिक कलेक्शन में प्रदर्शित हैं, जिनमें म्यूजियम ऑफ मॉडर्न आर्ट, न्यूयॉर्क; सोलोमन आर. गुगेनहाइम म्यूज़ियम, न्यूयॉर्क और सेंटर नेशनल डेस आर्ट्स प्लास्टिक्स, पेरिस आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
Advt.