Select Date:

एमपी विधानसभा की अनूठी पहल, भोपाल में जुटेंगे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 युवा विधायक, बताएंगे अपने क्षेत्र की 'सक्सेस स्टोरी'

Updated on 21-03-2026 02:39 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करेगी। इसमें मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के करीब 70 विधायक भाग लेंगे। लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी मजबूत करने में विधायकों की भूमिका और 2047 तक समृद्ध राष्ट्र बनने के दौरान आने वाली चुनौतियों पर मंथन होगा।

सम्मेलन 30 और 31 मार्च को होगा। विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 45 वर्ष की आयु तक के विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

विकास की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे विधायक

इसमें मध्य प्रदेश के 37, राजस्थान के 22 और छत्तीसगढ़ के 15 विधायक हैं। दो दिन में विधायक जहां अपने-अपने क्षेत्र में हो रही विकास की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे, वहीं विधानसभा के अनुभव भी साझा करेंगे। सम्मेलन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.