Select Date:

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा, 8 की मौत:बेटमा में खड़े ट्रक से टकराई कार, आलीराजपुर से गुना जा रहे थे लोग

Updated on 16-05-2024 11:44 AM

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बेटमा के पास बुधवार रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसा हो गया। फोरलेन पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह सभी शवों को जिला अस्पताल इंदौर लाया गया। यहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार आलीराजपुर के बोरी गांव में कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्हें गुना जाना था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस, प्रशासन की टीमें और एंबुलेंस बाद में पहुंचीं।

ASP इंदौर रूपेश द्विवेदी ने बताया कुल 9 लोग वाहन में थे। आठ की मौत हो गई है, एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DSP उमाकांत चौधरी ने बताया मृतकों में एक पुलिस सिपाही भी शामिल है। वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पदस्थ था।

मृतकों के नाम
हादसे में कमलेश (34), धनसिंह (50), नर्मदी, ब्रजेश, अंतिम (35), रतनसिंह (50), तेरसिंह (55), नानका (70) की मौत हुई है। सभी गुना जिले के रहने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.