भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने के बाद हुआ।
जनरल कोच में यात्रा कर रहे रामवीर कोहली ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिर गए। घटना को मेल ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने देख लिया। उन्होंने तत्काल ट्रेन का प्रेशर ड्राप कराकर गाड़ी रुकवाई और यात्रियों की मदद से घायल यात्री को उठाया।