प्रियंका चोपड़ा के साथ सेट पर हादसा! 'द ब्लफ' की शूटिंग में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, गले पर दिखा गहरा जख्म
Updated on
19-06-2024 01:58 PM
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ सेट पर हादसा हो गया है। वो ऑस्ट्रेलिया में अपकमिंग हॉलीवुड मूवी 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें गले पर गहरा कट लग गया। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गईं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर जख्म की तस्वीर भी शेयर की, जिसे देख फैंस हैरान-परेशान हो गए।
Priyanka Chopra पहले भी कई बार शूटिंग के दौरान लगने वाली चोट के निशान दिखा चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके गले पर बहुत गहरा कट लगा है। भगवान का शुक्र है कि ये कट ज्यादा गहरा नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जख्म की जो फोटो शेयर की है, वो वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की जख्म की फोटो
प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में 'द ब्लफ' की शूटिंग कररही थीं। वो इस फिल्म में Karl Urban के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। डायरेक्शन Frank E Flowers का है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' फिल्म है। इसके अलावा उनके पास 'सिटाडेल 2' भी है। फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं। वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आने वाली थीं, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं, लेकिन ये फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में है।
फैमिली के लिए बिजी शेड्यूल से निकालती हैं समय
प्रियंका चाहे जितनी बिजी हों, लेकिन वो परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अक्सर वेकेशन की फोटोज शेयर करती रहती हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…