बास्केट बाल का पोल शिफ्ट करते समय हादसा, ड्राइवर की मौत
Updated on
17-05-2024 01:19 PM
भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में स्थित सागर पब्लिक स्कूल में बास्केट बाल का पोल शिफ्ट करते हादसा हो गया। इस हादसे में एक चालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक मनीष गायकवाड़ (37) अन्ना नगर गोविंदपुरा में रहता था और सागर पब्लिक स्कूल के लिए बस चलाता था। गुरुवार सुबह वह स्कूल पहुंचा तो उसे बास्केट बाल का पोल शिफ्ट कराने में मदद करने का बोला गया। इस पर मनीष स्कूल के अन्य ड्रायवर, सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पोल शिफ्ट करने लगा। इसी दौरान पोल उठाकर ले जाते समय मनीष के सिर में कान के पास चोट लग गई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। साथियों ने उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कान के पास पोल टकराने के कारण शरीर के अंदरूनी अंगों में रक्तस्राव हुआ था, जिसके कारण मनीष की मौत हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद चालक की मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…