खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी
Updated on
01-07-2026 01:35 PM
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर खनिज अमला द्वारा 5 दिनों (26, 27, 28, 29 और 30 जून) में जिले के खनिज से जुड़े सभी अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के संदिग्ध क्षेत्र का छापामार कर तत्परता से कार्यवाही किया गया। इससे खनिज के अवैध धंधे में शामिल कारोबारियों को जोर का झटका लगा है।
सारंगढ़, सरिया एवं बरमकेला तहसील में निरीक्षण के दौरान 08 स्वीकृत भण्डारण, क्रेशर 01. मेसर्स सिंघल क्रशर उद्योग, प्रो. गोपाल प्रसाद अग्रवाल एवं 02. मेसर्स गणपति ग्रामोद्योग, प्रो. रमेश छपारिया, 03. मेसर्स जय मां शारदा मिनरल्स प्रो. हिमान्सु अग्रवाल, 04. मेसर्स मंगल क्रशर उद्योग, प्रो. दीपक अग्रवाल, 05. मेसर्स सालासर इंटरप्राईजेस प्रो. श्रीमती प्राची बेरीवाल, 06. मेसर्स हरिओम मिनरल्स, प्रो. शत्रुघन लाल अग्रवाल, 07. मेसर्स मॉ अम्बे स्टोन क्रेशर, प्रो. श्रीमती निरजा अग्रवाल एवं 08. मेसर्स श्री श्याम मिनरल्स, प्रो. श्रीमती पूनम देवी अग्रवाल पर छ.ग. खनिज (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम 2009 के तहत ज़प्ती की कार्यवाही कर सील किया गया एवं 01 स्वीकृत उत्खनिपट्टा मेसर्स बाबा मिनरल्स गुड़ेली प्रो. राजेश अग्रवाल में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के एवं पर्यावरण सम्मति के शर्तों का उल्लंघन पायें जाने पर कर जप्ती की कार्यवाही कर सील किया गया। जिसकी नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
सरिया तहसील में मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान गौण खनिज डोलोमाइट के अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा वाहन क्रमांक CG-13-AX-0311 एवं CG-13-BK-5842 तथा गौण खनिज साधारण रेत के अवैध परिवहन करते हुए 08 ट्रेक्टर वाहन पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में रखा गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।
कोरबा। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने…
कोरबा। शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की सहज, सरल और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित कर रही है। डिजिटल माध्यम से संचालित इस व्यवस्था ने वर्षों…
सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य सुश्री दीपिका शोरी, सहा प्रभारी श्रीमती ओजस्वी मंडावी ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मंगलवार को महिला उत्पीड़न…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर खनिज अमला द्वारा 5 दिनों (26, 27, 28, 29 और 30 जून) में जिले के…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला अस्पताल सारंगढ़ बिलाईगढ़ के…
राजनांदगांव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज…
राजनांदगांव। जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सभा एवं कृषक चौपाल का आयोजन किया जा…
राजनांदगांव। शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की राह को आसान बना रही है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में विभागवार समय-सीमा के लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की। साथ ही लंबित आवेदनों का निराकरण समयावधि में…