Select Date:

अध्ययन सुमन को लग जाती ड्रग्स और शराब की लत, भाई की मौत के बाद एक फैसले ने बदल दी जिंदगी, नहीं मिल रहा था काम

Updated on 04-05-2024 06:10 PM
एक्टर अध्ययन सुमन ने संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से एक्टिंग में वापसी करते हुए, कई सारी चीजों पर बात की है। 2008 में दो अच्छी फिल्मों की सफलता के बावजूद काम से बाहर होने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए एक्टर ने काफी कुछ बताया। 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक इंटरव्यू में, अध्ययन ने एक समय को याद किया, जब वो अपने करियर में पूरी तरह से टूट गए और हार मानने के बारे में सोचने लगे। उन्होंने इस बारे में बताया कि उस दौर का सबसे कठिन पहलू अपने माता-पिता की पीड़ा को देखना था जब वे उनके साथ खड़े थे।
हालांकि, अब उन्हें विश्वास है कि 'हीरामंडी' उनके बारे में लोगों की धारणा बदल देगी। Adhyayan Suman ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता, शेखर सुमन और अलका सुमन ने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनकी मदद की। एक्टर ने कहा, 'मैं अतीत पर ध्यान नहीं देना पसंद करता हूं, लेकिन कुछ कठिन दौर भी आए हैं और वे पूरे समय मेरे साथ रहे हैं। मेरी मां काफी भावुक हैं, जबकि मेरे पिता भी भावुक होते हुए भी अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखते हैं। अक्सर , मुझे उनके इंटरव्यूज के जरिए मेरे प्रति उनकी भावनाओं का पता चलता है क्योंकि वह उन्हें घर पर खुले तौर पर व्यक्त नहीं करते हैं।'

किस कारण से रुक गए अध्ययन सुमन

एक्टर ने बताया कि उनके माता-पिता के सपोर्ट और उनके खुद के आत्मविश्वास ने उन्हें नशीली दवाओं, ड्रग्स और शराब के जाल में फंसने से रोका। अध्ययन ने बताया कि वह आसानी से नशीली दवाओं या शराब के दुरुपयोग में पड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं करने का फैसला किया। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले उनके जीवन में एक बड़ा बोझ था, लेकिन वह बोझ अब मौजूद नहीं है। एक्टर ने कहा कि उनके माता-पिता ने उनके भाई को खो दिया था, जो बेहद दर्दनाक था।

गलत ऑप्शन नहीं चुनना चाहते थे

इस पर बात करते हुए, उन्होंने सवाल किया कि क्या वह जिंदगी में गलत ऑप्शन चुनकर अपने माता-पिता का दर्द बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने खुद को हर दिन का सामना करने, चुनौतियों से निपटने, जरूरी कॉल करने, ऑडिशन में जाने और एक एक्टर तौर पर हर काम को संभालने के लिए खुद को प्रेरित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.