यूएई और पाकिस्तान को पीटने के बाद अब ओमान की बारी, जानें टीम इंडिया का एशिया कप में अगला मैच कब और कहां होगा
Updated on
15-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ खेला गया था। इस मैच में भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। वहीं अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में धो डाला। बैक टू बैक दो जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, लीग स्टेज में टीम इंडिया को अभी एक और मैच खेलना है जो ओमान के साथ है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और ओमान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में कुछ अहम जानकारियां।
भारत बनाम ओमान मैच कब होगा? ओमान के खिलाफ भारतीय टीम का लीग स्टेज में यह तीसरा मैच होगा। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और ओमान इस मैच के लिए अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने 2 मैच दुबई में खेला है। मैच के टाइमिंग की बात करें तो यह भारतीय समयानुसार शाम को 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम के 7 बजकर 30 मिनट का है।
यूएई-पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दमदार खेल भारतीय टीम ने अपने शुरुआत के दोनों मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। यूएई के खिलाफ मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इसे 9 विकेट से अपने नाम किया था। भारत ने यूएई को सिर्फ 57 रन के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंद में मैच को एकतरफा अंदाज से जीत लिया।
यूएई को पीटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को भी 7 विकेट से हराया। इस मैच में भी टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर जैसे-तैसे 129 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में ही बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर सुपर-4 में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लिया।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…