बुरी तरह कुटाई के बाद अगले ही मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच, अर्शदीप सिंह ने इस खास को समर्पित किया अवॉर्ड
Updated on
15-12-2025 01:33 PM
धर्मशाला: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की टीम ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में जीत दर्ज कर ली।
अपने घरेलू मैदान पर सीरीज के दूसरे मैच में अर्शदीप सिंह की खूब धुनाई हुई थी। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, 'जब मैं मैदान पर आया तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है। तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- 'नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है।' हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया।'
भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले को 51 रन से गंवा दिया, लेकिन अब टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है।अर्शदीप सिंह ने कहा, 'जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप वो चीजें नहीं कर पाते जो आप करना चाहते हैं। पिछला मैच एक खराब दिन था, इसलिए इस मैच में बेहतरीन बॉलिंग करके अच्छा लग रहा है। इस मुकाबले में मैंने बस गेंद को सही जगह पर पिच किया और विकेट से जितनी हो सके उतनी मदद लेने की कोशिश की। विकेट में थोड़ी मदद थी, मौसम भी ठंडा था, इसलिए यहां काफी स्विंग और सीम मिल रही थी। मैंने बस सही जगह पर बॉल डाली और उसका इनाम मिला।'
अंत में अर्शदीप सिंह ने कहा- मेरी भतीजी यहां है, वह 10 महीने की है, मैं यह अवॉर्ड उसे समर्पित करना चाहता हूं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…