Select Date:

ध्रुव जुरेल के बाद देवदत्त पडिक्कल का शतक, ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों का बुरा हाल किया

Updated on 19-09-2025 01:46 PM
लखनऊ: इकाना स्टेडियम पर इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए का मुकाबला कर रही है। दोनों टीमों के बीच अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैम कोंस्टास और जोश फिलिप के शतक की मदद से टीम ने 6 विकेट पर 532 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारतीय टीम ने भी जोरदार पलटवार किया। मैच के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल के बल्ले से शतक निकला था।

देवदत्त पडिक्कल ने भी ठोका शतक

ध्रुव जुरेल के बाद युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी इंडिया ए के लिए शतक लगा दिया है। जहां जुरेल ने फटाफट रन बनाए थे तो पडिक्कल ने संभलकर बैटिंग की। 199 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इसमें 9 चौके शामिल थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पडिक्कल का यह 7वां शतक है। वह 150 रनों की पारी खेलने के बाद कोरी रोचिकियोली की गेंद पर आउट हुए। यह इस मैच की सबसे बड़ी पारी है। 281 गेंदों की अपनी पारी में पडिक्कल ने 14 चौकों के अलावा एक छक्का भी मारा।
इस पारी के दौरान 112वां रन बनाते ही पडिक्कल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने तीन हजार रन भी पूरे कर लिए। यह उनके करियर का 44वां मैच है। इस मैच से पहले 73 पारियों में उनके नाम करीब 42 की औसत से 2888 रन दर्ज थे। 2018 में पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए महाराष्ट्र के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

आईपीएल के दौरान हो गए थे चोटिल

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए दो टेस्ट भी खेल चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में डेब्यू करते हुए उन्होंने फिफ्टी ठोकी थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्हें एक मैच मिला था। हालांकि आईपीएल 2025 के बीच में ही वह चोटिल हो गए थे। इस वजह से इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे। इंजरी के बाद वापसी करते हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उन्होंने फिफ्टी टोकी थी। अब दूसरे ही मैच में शतक लगाकर वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए पडिक्कल ने दावा ठोक दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.