गोल्ड और सिल्वर के बाद अब ब्रॉन्ज, मरियप्पन थंगावेलु ने पैरालंपिक में लगाई मेडल की हैट्रिक
Updated on
04-09-2024 12:31 PM
पेरिस: पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। भारतीय पैरा एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद के एक ही इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए। शरद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता तो मरियप्पन थंगावेलु ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। पुरुषों की ऊंची कूद के टी63 कैटेगरी में शरद कुमार ने 1.88 मीटर की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
लगातार तीन पैरालंपिक में थंगावेलु को मेडल
शरद कुमार ने पिछले पैरालंपिक खेलों में भी कांस्य पदक जीता था और इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु लगातार तीसरे पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2016 में गोल्ड, 2020 में सिल्वर और इस बार ब्रॉन्ज जीता है। अमेरिका के एज्रा फ्रेच ने 1.94 मीटर की नई पैरालंपिक रिकॉर्ड छलांग लगाकर गोल्ड जीता।
शैलेश कुमार चौथे नंबर पर रहे
मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार तीनों ही पदक की दौड़ में थे। शैलेश कुमार चौथे नंबर पर रहे और मेडल जीतने से चूक गए। उनकी बेस्ट छलांग 1.85 मीटर की रही। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी है। शरद कुमार ने 1.88 मीटर की छलांग के साथ टी42 इवेंट का पैरालंपिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।इस इवेंट में टी42 के साथ ही टी63 कैटेगरी के एथलीट हिस्सा लेते हैं।
भारत के 20 मेडल हुए पूरे
मंगलवार को दल ने 5 पदक अपने नाम किए। शरद और मरियप्पन के अलावा अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इससे कुछ देर पहले दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर - T20 में ब्रॉन्ज जीता था। इससे पहले सोमवार को भारत के खाते में 10 मेडल आए थे। भारत के पेरिस पैरालंपिक में अभी तक कुल 20 मेडल हो चुके हैं। इससे पहले तोक्यो में भारत ने सबसे ज्यादा 19 मेडल जीते थे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…