कनाडा पर सैन्य हमला नहीं
रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल जिस विचार पर सबसे मजबूती से विचार किया जा रहा है, वह कनाडा के साथ एक समझौता है। समझौते का मकसद कनाडा की उत्तरी सीमा को मजबूत करना है। कनाडा की ओर से अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, जिसने हाल ही में चीन से संबंध बेहतर करने पर जोर दिया है।कनाडा में रूस-चीन के खिलाफ सुरक्षा मजबूत करने की यह पहल ट्रंप के बड़े 'मोनरो डॉक्ट्रिन' का हिस्सा है। इसमें पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभाव को बढ़ाने की एक रणनीति है। अमेरिकी अफसरों का यह भी कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले की तरह कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने की बात फिलहाल नहीं कर रहे हैं।


